{"_id":"5aaea33f4f1c1b21578b566c","slug":"171521394495-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को खुले में शौच से मुक्त करने पर बागेश्वर पालिका को स्वच्छता सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को खुले में शौच से मुक्त करने पर बागेश्वर पालिका को स्वच्छता सम्मान
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर को खुले में शौच से मुक्त करने पर बागेश्वर नगरपालिका को स्वच्छता सम्मान मिला है। यह पुरस्कार रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल और अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी को प्रदान किया।
बता दें कि बागेश्वर नगरपालिका के पास 346 व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य था। पालिका ने यह लक्ष्य पूरा कर लिया। इसके अलावा नगर में पांच सौ मीटर के दायरे में सार्वजनिक शौचालय होने का लक्ष्य भी पालिका ने पूरा किया।
पालिका ने सरयू और गोमती नदियों के किनारे गंदगी को रोकने के लिए वृहद अभियान चलाया था। इसके लिए खुले में शौच करने वालों के चालान किए गए। केंद्र से ओडीएफ का प्रमाण पत्र मिलने के बाद रविवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष और ईओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।