{"_id":"5aa2c78a4f1c1bc4758b481b","slug":"171520617354-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की असौं-बसकूना सड़क निर्माण में रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की असौं-बसकूना सड़क निर्माण में रोक लगाने की मांग
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। निर्माणाधीन असौं-बसकूना मोटर मार्ग का विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क का निर्माण गांव के लिए नहीं बल्कि खड़िया खदानों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से सड़क निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे बसकूना के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण गांव के बजाय खड़िया खदान की ओर ले जाई जा रही है, जहां पर कोई आबादी ही नहीं है। सड़क निर्माण में ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन कट रही है। ग्रामीणों ने सड़क को पहले खड़िया खदान वाले क्षेत्र में ले जाने और फिर वापस गांव में लाए जाने पर सवाल उठाए हैं।
सड़क निर्माण में प्रस्तावित दो मोटर पुलों पर होने वाले करोड़ों के खर्च को सरकारी धन का दुरुपयोग बताया। ग्रामीणों ने तीन किमी तक बनी सड़क का काम पुरानी बस्ती से रोकने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रणजीत सिंह, गणेश, उमेश सिंह, चतुर सिंह, गुमान सिंह, प्रयाग सिंह, राजेंद्र सिंह, वीर राम, इंद्रा, जीवन, मोहन सिंह आदि थे।