{"_id":"59f9ffcd4f1c1b86698b8d00","slug":"171509556173-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडलसेरा के जोशीगांव में तेंदुए ने हमला कर एक बच्चे को घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़ गया, जबकि एक बकरी को उठा ले गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे जोशीगांव निवासी 11 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह बकरी को गोठ में बांधने ले जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाकर जंगल को भाग गया।
घायल गजेंद्र को परिजन जिला अस्पताल लाए। गजेंद्र की पीठ और, हाथों पर जख्म आए हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी तेंदुए ने एक वृद्धा को घायल कर दिया था। तेंदुओं के बढ़ते हमलों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दहशत में हैं।