{"_id":"59f609624f1c1bf4688b8083","slug":"171509296482-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमवीएन कर्मियों का नैनीताल में आंदोलन दो से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमवीएन कर्मियों का नैनीताल में आंदोलन दो से
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होने से कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ में नाराजगी है। महासंघ के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने निगम प्रशासन पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए दो नवंबर से नैनीताल में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
गुरुरानी का कहना है कि निगम प्रशासन की ओर से अभी तक संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है। संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची बनाकर वेतन भी नहीं बढ़ाया गया है। रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति भी नहीं की जा रही है। एक तरफ निगम में नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन द्वारा संविदा में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है।
उन्होंने जारी की गई विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त करने की मांग भी उठाई। कहा कि निगम प्रशासन ने कर्मियों को दीवाली का बोनस तक नहीं दिया गया। निगम कर्मियों को छठे वेतनमान के एरियर से भी वंचित रखा गया है। दो नवंबर को निगम कर्मचारी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।