{"_id":"59d281eb4f1c1bbf538b54e1","slug":"171506968043-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तैनाती की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की सुध नहीं लेने से नाराज जवानों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा।
कलक्ट्रेट परिसर में अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार मांग करने के बावजूद किसी भी विभाग में उन्हें तैनाती नहीं दी जा रही है। उपेक्षा के कारण उन्हें बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों की ओर से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। कहा कि इस उपेक्षा को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दो दिन बाद भी आंदोलनकारियों की सुध नहीं लेने पर नाराजगी जताई गई। अनशनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता अनशन जारी रखा जाएगा। अनशन में नरेंद्र कुमार, गोविंद राम, पूरन राम बैठे, जबकि हरीश चंद्र, तनुज जोशी, राजेंद्र भोटिया, घनश्याम, जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, गणेश राम आदि ने समर्थन में धरना दिया। ब्यूरो