फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   तैनाती की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू

तैनाती की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू

Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तैनाती की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू
बागेश्वर। बेरोजगार बैठे पीआरडी जवानों ने तैनाती की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में अनशन शुरू कर दिया है। पीआरडी जवानों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को पीआरडी जवान कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी के साथ अनशन शुरू कर दिया। जवानों का कहना था कि उन्हें लंबे समय से किसी भी विभाग में तैनाती नहीं मिली है। पीआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व तैनाती दिए जाने की मांग करने पर कोरे आश्वासन दिए गए, जिस कारण उनके समक्ष जबरदस्त रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा अनशन जारी रखा जाएगा। अनशन पर बैठने वालों में तनुज जोशी, गिरीश तिवारी, पूरन चंद्र, हरीश चंद्र, नरेंद्र कुमार, गाविंद राम, विपिन बिष्ट, गिरीश भट्ट, घनश्याम, हरीश राम, कैलाश भोटिया, महेश कुमार, हयात राम, खुशहाल राम आदि पीआरडी जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed