{"_id":"597f65324f1c1b59538b49e0","slug":"171501521202-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। गायत्री विद्या मंदिर बागेश्वर में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सुंदर राखियां बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
सोमवार को आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने डिजिटल इंडिया, भारतीय सेना, हमारा पर्यावरण, स्वच्छ भारत आदि विषयों को राखियों में उकेरा। जूनियर वर्ग में रेशम, श्रुति, रूबी, निकिता, मोहित, उर्मिला, स्नेहा और प्राथमिक वर्ग में आर्यन, निखिल, गौरव दानू और कमलेश ने आकर्षक राखियां बनाईं। विद्यालय के प्रबंधक केएस बनकोटी और प्रधानाचार्या दुर्गा असवाल ने सुंदर राखियां बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या रिचा आर्या, जगदीश जोशी, विवेकानंद, अर्चना, मीनाक्षी, अनीता, चंपा, पुष्पा, तनुजा, लता सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।