फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर में डिब्बा हो गए मोबाइल

बागेश्वर में डिब्बा हो गए मोबाइल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डिब्बा हो गए मोबाइल
बागेश्वर। बीएसएनएल सहित निजी कंपनियों की मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। इस कारण हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। बीते कई दिनों से जिले की संचार सेवा चरमराई हुई है।
विज्ञापन


बीएसएनएल सहित अन्य निजी कंपनियां उपभोक्ताओं को भले ही लाख ऑफर का लालच दिखाए लेकिन हकीकत इससे इतर है। पिछले कई दिनों से जनपद में संचार सेवा लचर है। इंटरनेट सेवा भी धड़ाम है। उपभोक्ताओं के मोबाइल शो पीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के मुताबिक बीएसएनएल सहित अन्य निजी कंपनियों को सूचित करने के बाद भी संचार सेवा दुरुस्त करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि जब जिला मुख्यालय में ही संचार व इंटरनेट सेवा का यह हाल है तो दूरस्थ गांवों में संचार सेवा का क्या हाल होगा इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट - बीएसएनएल की सेवा दुरुस्त है। संचार व इंटरनेट सेवा ठीक है। कुछ स्थानों पर दिक्कत हो सकती है। जिसे ठीक किया जा रहा है। निजी कंपनियों की संचार सेवा दुरुस्त करने का जिम्मा निजी कंपनियों को ही हैं। - सीएस लोहनी, एसडीओ बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed