{"_id":"5cc208b9bdec2260216527f3","slug":"161556220089-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी-सौंग और हल्द्वानी-पांखू रूट पर सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी-सौंग और हल्द्वानी-पांखू रूट पर सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सौंग, मुनार, पांखू के ग्रामीणों के लिए यातायात के लिहाज से अच्छी खबर है। कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन (केमू) ने इन रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। सेवा शुरू होने से सस्ता यातायात मुहैया होगा।
केमू प्रबंधन के मुताबिक ने हल्द्वानी से सौंग-मुनार रूट पर 20-25 गांव और हल्द्वानी से पांखू रूट पर 25-30 गांव हैं। इन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने केमू से सीधी बस सेवा चलाने की मांग की थी। उनका कहना था कि सीधी बस सेवा नहीं होने से बागेश्वर और हल्द्वानी पहुंचने में रुपया और समय दोनों बर्बाद होते हैं।
लंबे समय से उठ रही इस मांग पर केमू ने इन रूटों पर बस चलाने का फैसला किया है। बुधवार से हल्द्वानी से सौंग-मुनार और हल्द्वानी से पांखू रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। केमू प्रबंधक डीडी जोशी ने बताया कि दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है, यह सेवा रोज संचालित होगी।
विज्ञापन
दो साल से बंद थी सेवा
हल्द्वानी-सौंग व हल्द्वानी- पांखू रूट पर दो साल पहले बसें चलना बंद हुई थी। इससे पूर्व रोडवेज भी इन रूटों पर बसें संचालित करता था लेकिन लगातार घाटा होने की वजह से इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। केमू ने भी डेढ़ साल पूर्व यहां सेवा बंद कर दी थी।
इन रूटों की बसों की समय सारिणी
0 हल्द्वानी से बागेश्वर- सुबह 5:30 बजे, बागेश्वर से सौंग- दोपहर 2 बजे, सौंग से हल्द्वानी- सुबह 7 बजे
0 हल्द्वानी से बागेश्वर सुबह 6 बजे, बागेश्वर से पांखू 2:30 बजे और पांखू से हल्द्वानी सुबह 6 बजे