{"_id":"5c16924fbdec2253b437c4e8","slug":"161544983119-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना पर हर नागरिक को है गर्व: रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना पर हर नागरिक को है गर्व: रंजना
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा है कि भारतीय सेना अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम की वजह से देश के हर नागरिक को सेना पर गर्व है। विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
कहा कि 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाकर विजय प्राप्त की। भारत ने अपने रण कौशल एवं वीर सैनिकों की बहादुरी के बदौलत इस युद्ध को 14 दिनों में समाप्त कर दिया। विजय दिवस पर पानुली देवी पत्नी खड़क सिंह, मोहनी देवी पत्नी हीरा सिंह, नन्दी देवी पत्नी नारायण सिंह, पदमा देवी पत्नी मोहन राम, कलावती देवी पत्नी भैरव दत्त, चनुली देवी पत्नी भीम सिंह, दमयंती देवी पत्नी उमेश सिंह, बिमला जोशी पत्नी केआर जोशी, भागुली देवी पत्नी नर सिंह वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले कर्नल गंगा सिंह बिष्ट ने 1971 भारत-पाक युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां सीडीओ एसएस पांगती, एसडीएम राकेश तिवारी, आरसी तिवारी, डीएसओ अरुण वर्मा, संजय साह जगाती आदि थे।