{"_id":"5bdcb04fbdec2269812a9258","slug":"161541189711-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों की सहायता को संस्था आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों की सहायता को संस्था आई आगे
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। क्षेत्र के लोगों की सेवा में लंबे समय से जुटी कमस्यारघाटी जन कल्याण संस्था इलाके के स्कूूूली बच्चों और जरूरतमंद लोगों की सहायता को आगे आई है। संस्थाध्यक्ष रावल ने बताया कि प्राइमरी पाठशाला धारीमध्या के 19 बच्चों को जूते और मोजे, प्राइमरी पाठशाला पैठाण के 10 बच्चों को 10 जोड़े जूते, मोजे, प्राइमरी पाठशाला देवलबिछराल के 21 बच्चों को जूूूते, मोजे बांटे गए।
कोषाध्यक्ष हरीश रावल ने बताया कि राइंका देवतोली में अध्ययनरत निराश्रित छात्र कबीर कुमार को दस हजार रुपये, नरगोली गांव की पुष्पा देवी और सिमायल की मुन्नी देवी, ठांगा गांव की इंद्रा देवी को पति के असामयिक निधन पर दस और पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की है। संस्था संयोजक प्रिंसराज ने कहा संस्था गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भरसक प्रयास कर रही है। एसएमसी अध्यक्ष हरीश मेहता, कुंवर राम समेत कई ग्राम प्रधानों ने संस्था के कार्यों की सराहना की है।