फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन जारी

रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन जारी

Sat, 29 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन जारी

विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिशकाल में मंजूर रेल लाइन का निर्माण शुरू कराने के बजाए पंचेश्वर बांध को प्राथमिकता दे रही है।


उन्होंने चेताया यदि रेल लाइन निर्माण में पंचेश्वर बांध बाधक बना तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। शनिवार को पूर्व बीडीसी सदस्य इंजी. टीएस रावत, झांकरा के प्रधान गिरीश जोशी और मजगांव के हीरा सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर बताया कि एक अक्तूबर को प्रात: 10 बजे समिति की आम बैठक होगी। जिसमें आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। इस मौके पर राजेंद्र पूना, प्रेम सिंह दानू, गोविंद भंडारी, डीआर आर्य, आनंद बल्लभ तिवारी, लक्ष्मण परिहार, चंदन ऐठानी, डुंगर सिंह, हेमा, सरस्वती, पार्वती, मलती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed