{"_id":"5b8d7b6d42c792463c0518ed","slug":"161535998829-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल छह से
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागेश्वर द्वारा अंडर 16 बालक वर्ग क्रिकेट का ट्रायल छह सितंबर से शुरू होगा। संगठन के अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने बताया कि छह, सात, नौ व दस सितंबर को स्थानीय महाविद्यालय में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। पंजीकरण के पश्चात खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागी को संपूर्ण किट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो के साथ उपस्थित होना है। ट्रायल के पश्चात 30 खिलाड़ियों को 50-50 ओवर का मैच खिलाया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर 14 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा जो कि बागेश्वर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उक्त चयन प्रक्रिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागेश्वर, बीसीसीआइ उत्तराखंड क्रिकेट कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की देखरेख में संपन्न होगा।