फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीएचसी में खून जांच की सुविधा नहीं

सीएचसी में खून जांच की सुविधा नहीं

Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में खून जांच की सुविधा नहीं
कांडा (बागेश्वर)। सरकार ने कांडा में सीएचसी तो खोला, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन आज भी अस्पताल में खून जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून जांच की सुविधा नहीं है। इससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोगियों को जांच के लिए मुख्यालय तक 20 किमी का सफर करना पड़ रहा है। इससे रोगियों के लिए मुश्किल के साथ जोखिम भी बना है। खासकर गर्भवती महिला, वृद्ध रोगी खून की जांच के लिए परेशान हैं। उन्हें जांच के लिए मुख्यालय आना पड़ रहा है। 20 किमी की दूरी तय करने में ज्यादा समय, धन भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड, एक्सरे भी नहीं
कांडा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा भी नहीं है। गर्भवती महिलाओं, रोगियों और घायलों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए 20 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता है। बुनियादी सुविधा नहीं होने से अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से नहीं मिल रहा 108 का लाभ
कांडा। आपातकालीन 108 सेवा पिछले एक साल से ठप पड़ी है। इससे क्षेत्रवासियों को आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आपात काल में घायल और पीड़ितों के लिए जोखिम बढ़ गया है। ईंधन, टायर आदि संसाधनों के अभाव में एंबुलेंस एक साल से सीएचसी में ही खड़ी है।


महानिदेशालय को खून जांच के लिए लैब का प्रस्ताव भेजा है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि अन्य संसाधनों की भी मांग की है। संसाधनों के अभाव में 108 एंबुलेंस सेवा ठप है।
- रमेश पोखरिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed