{"_id":"5b3fb4724f1c1b0c278b4f05","slug":"161530901618-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बेहरगांव के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने शिक्षक पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम से शिकायत करते हुए आरोपी शिक्षक को जल्द हटाने की मांग की है।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षक पर कार्य में कोताही और लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं लेता। शिक्षक कार्य छोड़कर ग्रामीणों के आपसी मामलों में हस्तक्षेप करता है। इससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है। वहीं, गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए शिक्षक को हटाने की मांग की। इस दौरान राजेश टम्टा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, दिनेश टम्टा, ओम प्रकाश आदि थे।
तीन साल बाद भी नहीं बना शौचालय
ग्रामीणों ने विद्यालय में शौचालय निर्माण न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले स्वीकृत हाइटेक शौचालय अभी तक अस्तित्व में नहीं आया है। उन्होंने प्रबंध समिति के गठन पर भी सवाल उठाए। कहा कि अभिभावकों की गैर मौजूदगी में ही समिति का गठन कर दिया गया। उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण के ठेके में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से सभी प्रकरणों की जांच की मांग की है।