फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीएससी है नहीं, कहां करें बिजली बिल जमा

सीएससी है नहीं, कहां करें बिजली बिल जमा

Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएससी है नहीं, कहां करें बिजली बिल जमा

विज्ञापन
बागेश्वर। यूपीसीएल ने ऑनलाइन बिजली बिल की व्यवस्था तो लागू कर दी, लेकिन सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) सुविधा से महरूम ग्रामीण क्षेत्रों की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजन ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। यूपीसीएल ऑफलाइन बिल जमा करने से हाथ खड़े कर चुका है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली के बिल जमा करने के लिए भटकना पड़ रहा है।

सोमवार को पुंगर घाटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम से इस आशय की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चार माह से वह बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। यूपीसीएल ऑनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था लागू किए जाने का हवाला देकर ऑफलाइन बिल जमा नहीं कर रहा। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी सीएससी नहीं है। ऐसे में वे अपना बिजली बिल कहां और कैसे जमा करें, उनके लिए यह बड़ी समस्या बनी हुई है। । ऐसे में ग्रामीण बिल जमा करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बिल जमा न होने पर कनेक्शन कटने की चिंता भी सता रही है। उन्होंने डीएम से ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी खोलने या फिर पूर्ववत यूपीसीएल में ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने सीएससी सेवा विहीन क्षेत्रों में शिविर लगाकर बिल जमा करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन


ज्यादा समय और धन हो रहा खर्च
बागेश्वर। ऑनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था से सीएससी विहीन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का बिल जमा करने में ज्यादा समय और धन खर्च हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सीएससी के अभाव में पुंगर घाटी के लोगों को बिल जमा करने जिला मुख्यालय की दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय आने में एक तो उन्हें तीन सौ रुपये किराया देना पड़ता है, दूसरा इसमें एक दिन पूरा लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed