फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नौ फरियादियों ने की अपनी शिकायतें पेश

नौ फरियादियों ने की अपनी शिकायतें पेश

Mon, 18 Jun 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नौ फरियादियों ने की अपनी शिकायतें पेश
बागेश्वर। जन सुनवाई दिवस के मौके पर हुई बैठक में नौ फरियादियों ने अपनी समस्याएं पेश की। एडीएम राहुल गोयल ने अधिकारियों से शिकायत पर की गई कार्रवाई की एक प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में फुलवाड़ीगूंठ से आए गोविंद गिरी ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि कब्जा कर उच्च प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में अतिक्रमण कर दिया है। एडीएम ने गरुड़ के एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने हरिनगरी में पिछले दिनों आदखोर तेंदुए का शिकार हुए दीपक के पिता दीवान राम को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


डीएफओ को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। पुष्कर सिंह कपकोटी ने इंका हरसीला को विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने और एनसीसी को बंद नहीं कराने की मांग की। बैसानी के प्रताप राम ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के फील्ड का पानी बहकर उसके जीर्णशीर्ण घर की ओर आता है। इससे मकान को खतरा हो गया है। एडीएम ने परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि वह मकान के लिए प्रार्थी का ऑनलाइन आवेदन कराएं। सीईओ को विद्यालय में फील्ड निर्माण करके पानी का बहाव दूूसरी ओर करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुनेड़ा के प्रधान की शिकायत पर जल संस्थान के ईई से योजना दुरुस्त करने को कहा। दानपुर सेवा समिति के अध्यक्ष डीएस दानू ने राइंका सोराग में रिक्त शिक्षकों के पद शीघ्र भरने और रिखाड़ी-बदियाकोट सड़क से प्रभावित काश्तकारों को भूमि का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की। वहां सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा, लोनिवि के ईई एमसी शर्मा, संजय पांडेे कपकोट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed