{"_id":"5b157fc34f1c1bf66e8b6540","slug":"161528135619-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनसुनवाई दिवस में आने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करें। निस्तारण की प्रति शिकायतकर्ता के साथ ही जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। यह निर्देश डीएम रंजना राजगुरु ने जनसुनवाई दिवस में अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार न लाने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी।
सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में 18 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। भटोली निवासी खष्टी देवी पत्नी त्रिलोक चंद्र लोहनी मिहिनियां-भटोली मोटर मार्ग के निर्माण में कटी नाप भूमि का मुआवजा न मिलने। गुरना के अर्जुन सिंह बनकोटी गुरना-बनकोट सड़क में दो किमी डामरीकरण का कार्य न होने की शिकायत की। दीवान सिंह दानू ने धूर मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान कटी भूमि के मुआवजे की मांग उठाई। मंडलसेरा निवासी माधवी देवी पत्नी राम लाल एवं देवकी देवी ने आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। नंदन सिंह नगरकोटी, राजेश पांडेय, खड़क सिंह टंगडिया, कुंदन कार्की, उमा पंत, ममता जोशी, बबीता पांडेय ने बरसात के दौरान कूड़े के कारण नालियां चोक होने का मामला उठाया। भुवन फर्स्वाण ने पेयजल समस्या, दोफाड़ के मोहन गिरी ने बिजली की लाइन से खतरा बताया। सेरी निवासी पार्वती देवी पत्नी नंदन सिंह वर्ष 2013 में आपदा से ध्वस्त मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। समय पर न पहुंचने पर उरेडा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।