{"_id":"5b143a8e4f1c1b9d6e8b6226","slug":"161528052366-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा व नुमाइशखेत में पानी की जबरदस्त किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा व नुमाइशखेत में पानी की जबरदस्त किल्लत
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा के भल्यूड़ा, नुमाइशखेत में पानी की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। भल्यूड़ा में लोग एकमात्र हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हैं।
मंडलसेरा में आबादी के हिसाब से पेयजल योजनाएं नहीं बनी हैं। क्षेत्र में दशकों पुरानी पेयजल योजना से जलापूर्ति की जा रही है। ऐसे में लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। भल्यूड़ा क्षेत्र में लोगों को जबरदस्त जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर एकमात्र हैंडपंप लोगों की प्यास बुझा रहा है। इस हैंडपंप पर सुबह से ही लोगों की कतार लग जाती है।
इधर नुमाइशखेत में भी कुछ दिनों से जल संकट बना हुआ है। यहां के अधिकांश लोग पीने के अलावा अन्य जरूरतों के लिए नदी से पानी लाते थे लेकिन इस समय नदी में सिल्ट आने के कारण लोग पूरी तरह से श्री नौला धारे पर निर्भर हो गए हैं। इससे धारे पर भी दिन भर लोगों की भीड़ लगी हुई है। उधर बिलौना धारे पर भी लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। तहसील रोड, मजियाखेत आदि क्षेत्र के लोग बिलौना धारे से जलापूर्ति कर रहे हैं।