{"_id":"5ac7b19e4f1c1bbb618b5d63","slug":"161523036574-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरसाल के ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरसाल के ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सूपी गांव के ग्रामीण गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल तरसाल के बंद होने की सुगबुगाहट से भड़क गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्य शिक्षा अधिकारी से स्कूल किसी भी हालत में बंद नहीं करने की मांग की। कहा कि अगर विद्यालय में ताले पड़े तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को सूपी के तरसाल तोक विद्यालय प्रबंध समिति के बैनर तले तहसील प्रांगण पहुंचे ग्रामीणों ने सभा में कहा कि शासन ने 10 से कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने का निर्णय लिया है। पाठशाला में अब तक 12 बच्चों का नामांकन हो चुका है जबकि नामांकन प्रगति पर है। उन्होंने विद्यालय का स्थानांतरण नहीं करने को कहा। वहां प्रबंधन समिति की अध्यक्ष धना देवी, नारायणी देवी, पुष्पा, तारा, हंसा, भागीरथी, मोहन सिंह आदि थे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी, डीएम को ज्ञापन सौंपा।
स्कूल बंद होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
बागेश्वर। 10 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय कमोल के बंद होने की सुगबुगाहट पर अभिभावकों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। सीईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कमोल स्कूल में सात बच्चे पढ़ रहे हैं। इस विद्यालय को बंद कर फटगली स्कूल में भेजने की बात कही जा रही है। इससे बच्चों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।