फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्लोगन में किरन और चित्रकला में कोमल को पहला स्थान

स्लोगन में किरन और चित्रकला में कोमल को पहला स्थान

Thu, 15 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्लोगन में किरन और चित्रकला में कोमल को पहला स्थान
बागेश्वर। राजकीय आदर्श विद्यालय बागेश्वर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही रैली निकालकर लोगों को ग्लूकोमा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


स्लोगन में किरन बोरा, पलक पांडे, कोमल आर्या और चित्रकला में कोमल आर्या, जया बोरा, करन कुमार न पहला दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार दिए गए। जनजागरूकता रैली में शामिल बच्चों ने ‘संतुलित भोजन व व्यायाम, काला मोतिया का करे काम तमाम’, ‘आंखों में भारीपन, काला मोतिया अंधापन’ आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ग्लूकोमा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बताया कि शुगर, तनाव, थायरॉयड, बीपी से प्रभावित व्यक्ति को ग्लूकोमा की अधिक संभावना रहती है। एसएमसी अध्यक्ष दीपिका पांडे, हरीश उपाध्याय, एनसीसी अधिकारी दीप जोशी, प्रधानाध्यापक बलवंत कालाकोटी, माया उपाध्याय, लक्ष्मण मेहता, राजेश आगरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed