{"_id":"5aa564f94f1c1ba8768b4f52","slug":"161520788729-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई सहित आधा दर्जन से अधिक एटीएम में कैश खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई सहित आधा दर्जन से अधिक एटीएम में कैश खत्म
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया। रविवार को एसबीआई सहित आधा दर्जन से अधिक एटीएम के शटर बंद रहे। एटीएम से रुपये नहीं निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बागेश्वर शहर में 13 एटीएम हैं। इनमें से तीन एटीएम एसबीआई और एक-एक एटीएम अन्य बैंकों के हैं। एक सप्ताह से नगर के अधिकांश एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। रविवार को तहसील रोड स्थित एसबीआई के दोनों एटीएम में से पैसा नहीं निकला। पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, कूर्मांचल, अल्मोड़ा अर्बन बैंक सहित अन्य बैंकों के एटीएम भी कैश लेस रहे। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित आधा दर्जन से अधिक बैंकों के एटीएम से रुपये नहीं निकले। कई लोग रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। एटीएम में रुपयों की किल्लत से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, गरुड़ में एसबीआई के टीट बाजार स्थित एटीएम में दस दिनों से ताला लटका हुआ है। एसबीआई के गरुड़ बाजार के एटीएम, बैंक ऑफ बडौदा, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक के एटीएएम में धन नहीं होने से ताला लटका हुआ है। व्यापार संघ, ग्राम प्रधानों, सरकारी कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र के एटीएमों में शीघ्र धनराशि डालने की मांग की है।