{"_id":"59d529b74f1c1bd1538b5c28","slug":"161507142071-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला विक्रेताओं ने गल्ल गोदाम में ठोके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला विक्रेताओं ने गल्ल गोदाम में ठोके ताले
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। गुस्साए विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन करके वहां ताले ठोक दिए। सभा में वक्ताओं ने राज्य खाद्य योजना के राशन बहाली समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजी जताई। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे देने की चेतावनी दी।
बुधवार सुबह सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्यान्न गोदाम में जमा हुए। इसके बाद उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ गोदाम में तालाबंदी कर दी। सभा में वक्ताओं ने एसएफआई का राशन बंद करने पर नाराजगी जताई। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि मिट्टीतेल की आपूर्ति, विक्रेताओं को एनएफएसए व अंत्योदय व एमडीएम भाड़े का भुगतान, गोदाम से राशन तौलकर देने आदि मांग पूरी हो नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा में संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा, सचिव गणेश रावत, नवीन चंद्र आर्या, भूपाल सिंह, हेम कांडपाल, प्रताप सिंह आदि सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल थे।