फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   600 मीटर की दौड़ में सरिता रही प्रथम

600 मीटर की दौड़ में सरिता रही प्रथम

Mon, 18 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
600 मीटर की दौड़ में सरिता रही प्रथम
बागेश्वर। बागेश्वर ब्लॉक के स्कूलों के बच्चों की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान और मुख्य अतिथि जिला अर्बन बैंक के प्रबंधक मनोज बाफिला ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बच्चों से अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में प्रतियोगिता संयोजक राजेंद्र भैसोड़ा ने बताया कि 19 अक्तूबर को प्राथमिक स्तर की कबड्डी और खो-खो, जबकि 20 सितंबर को जूनियर स्तर की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर की दौड़ में मनीष गढ़िया, दिव्यांशु और गौरी शंकर, प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विनोद कुमार, दीक्षित कनवाल और राजा असवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के गोला क्षेपण में रोशन गढ़िया, सूरज कुमार और ललित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय आदर्श जूहा भतरौला, राजूहा बमराड़ी और ढुंगापाटली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप कबडोला ने किया। वहां हेम लोहनी, चरण सिंह बघरी, प्रताप दानू, विक्रम पिल्खवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed