{"_id":"59b6c5614f1c1bf37f8b6014","slug":"161505150305-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए शुरू होगी नि:शुल्क बीमा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए शुरू होगी नि:शुल्क बीमा योजना
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागेश्वर इकाई द्वारा छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ इकाई की 350 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभाविप की मांग पर राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का निशुल्क बीमा करने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि अभाविप ने राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। परिषद का कार्यकर्ता आज उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहा है। जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा ने कहा कि अभाविप ज्ञान, शील, एकता के साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास की पहल करता है।
इस दौरान जिला सह संयोजिका ममता साही, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, आदर्श कठायत, अभय नेगी, सूरज मेहरा, सुरेंद्र नेगी, पंकज मनराल, योगेश परिहार, भूपेंद्र दानू, मनीष मनराल, तहसील संयोजक भावेश पाठक, योगेश जोशी, कपकोट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा आदि थे।