{"_id":"598601944f1c1b9a718b4851","slug":"161501954452-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करें: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करें: तिवारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस जिला चुनाव प्रभारी क्रांति तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ब्लॉक से लेकर जिले तक के संगठन के चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। यहां एक होटल में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी तिवारी ने कहा कि राज्य में मजदूर, किसान, बेरोजगार और व्यापारी सब परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों के हर संकट में खड़ा होकर उनकी सहायता करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, नगर अध्यक्ष भगत रावल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र परिहार, इंद्र सिंह परिहार, ईश्वर पांडे, दीपक खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन