{"_id":"5c34da2cbdec2256c106ecb6","slug":"16-million-for-road-construction-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में सड़क निर्माण को मिले साढ़े 16 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में सड़क निर्माण को मिले साढ़े 16 करोड़
Tue, 08 Jan 2019 10:43 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश शासन ने विधानसभा क्षेत्र कपकोट में राज्य योजना के तहत आठ सड़कों के निर्माण के लिए 16.59 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। सड़क निर्माण से जहां लोगों को कई परेशानियों से निजात मिलेगी वहीं लोगों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विधायक बलवंत भौर्याल के अनुसार शासन ने राज्य योजना के तहत पोथिग-भतौड़ा सड़क से तीन किमी लंबी भगवती मंदिर उछात सड़क के निर्माण के लिए 2.37 करोड़, सोंग-खलीधार सड़क के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण और 15 मीटर आरसीसी पुल के लिए 2.58 करोड़, पांच किमी लंबी रावतसेरा-डोबरगाड़ा-धारीमध्या सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 46 लाख 56 हजार रुपया, तीन किमी कमेड़ीदेवी-झांकरा सड़क के लिए 2.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विजयपुर-ढपटी मोटर मार्ग के बास्तोली किमी छह में सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए 78 लाख रुपया, सिमकूना सड़क से बाजड़-मछियाकोट साढ़े चार किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपया, खल्दोड़ी से काकड़ीगैर तक सड़क निर्माण के लिए 13.95 लाख रुपए, इसके अलावा सनगाड़-बास्ती सड़क के किमी एक और दो में सुधारीकरण और सीसी के लिए दो करोड़ आठ लाख 23 हजार रुपया मंजूर किया है। बताया कि सड़कों की डीपीआर शासन के पास पहुंच गई हैं। जल्द ही सड़कों के निर्माण के लिए बजट अवमुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
जेल कर्मियों और अधिकारियों का होगा सामूहिक बीमा
अल्मोड़ा। जिला कारागार अल्मोड़ा परिसर में उत्तराखंड जेल्स एसोसिएशन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक वेलफेयर फंड बनाने का फैसला लिया जिससे किसी अनहोनी पर संबंधित कर्मियों की मदद की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों का सामूहिक बीमा कराने का भी निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे और सचिव सतीश चंद्र जुकरिया ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। साथ ही अन्य रचनात्मक कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जेल्स एसोसिएशन के संरक्षक जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, प्रभारी जेलर मेघराज सिंह ने और संचालन अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने किया। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, संयुक्त मंत्री शंकर राम आर्या, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह बिष्ट, ऑडिटर जय शंकर गिरी, कार्यकारिणी सदस्य डा. अनिल कुमार, प्रदीप सिंह माजिला, बंदीरक्षक नरेश बोरा, इंद्रजीत पानू, भुवन पांडे, धन सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।