फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उड़खुली में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

उड़खुली में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
उड़खुली में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
बागेश्वर। तहसील गरुड़ क्षेत्र के अंतर्गत उड़खुली (गैरतोक) में हुई ईको वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के लिए परगना मजिस्ट्रेट गरुड़ जयवर्धन वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


बता दें कि तहसील गरुड़ क्षेत्र के अंतर्गत 17 जून को रात साढ़े 11 बजे ईको वाहन (यूके-02-टीए-0632) उड़खुली(गैरतोक) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उक्त वाहन में चालक समेत सवार चार लोगों में से तीन लोगों के चोटिल होने के कारण उन्हें उपचार को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया था। हादसे में वाहन सवार चांदनी (नौ) पुत्री दीप चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट गरुड़ जयवर्धन वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस मामले में जानकारी रखता है तो वह अपना लिखित और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed