{"_id":"5d1a55268ebc3e3ca568c0c5","slug":"156200680015-bageshwar-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर मिले नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर मिले नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन की बैठक सोमवार को वाल्मीकि मंदिर में हुई। बैठक में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में मृतक आश्रितों के पदों पर भर्तियां नहीं की गई हैं इनपर नियुक्ति होनी चाहिए। आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर काम देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम, पालिका, पंचायतों में ठेका प्रथा से कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही है जो कि सरासर कर्मी विरोधी है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारी घोषित करने, वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में टिन शेड के स्थान पर पक्का निर्माण समेत अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां सीएल भारती, संजय भारती, मदन चौहान, तेजपाल, विजेंद्र, राकेश कुमार, चंदन कुमार, विशाल आदि थे।