फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रिचार्ज जोन के ऊपरी स्थानों में चाल-खाल बनाने से ही होगी भूमिगत जलस्तर में वृद्धि

रिचार्ज जोन के ऊपरी स्थानों में चाल-खाल बनाने से ही होगी भूमिगत जलस्तर में वृद्धि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
रिचार्ज जोन के ऊपरी स्थानों में चाल-खाल बनाने से ही होगी भूमिगत जलस्तर में वृद्धि

विज्ञापन
बागेश्वर। रिचार्ज जोन के ऊपरी स्थानों पर चाल-खाल, खंतिया बनानी होगी। इससे बारिश का पानी अवशोषित होकर सीधे भूमि के अंदर जाएगा और भूमिगत जलस्तर को बढ़ाएगा। हां इसमें विभिन्न रेखीय विभागों में समन्वय जरूरी है। यह बात प्रो. जेएस रावत ने गरुड़ गंगा पुर्नजनन के अभियान के दूसरे चरण की बैठक में कही।

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की देर सायं हुई इस बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने अभियान को सफल बनाने केे लेकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रो. रावत ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये गरुड़ गंगा के कैचमेंट एरिया में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कहा कि इसमें जो चाल-खाल, खंतिया, ट्रंच, गड्ढे बनाने हैं उसमें तकनीकी सहयोग की जरूरत होगी। इसके लिए सभी को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि गरुड़ गंगा पुर्नजनन अभियान की सफलता सभी विभाग जिम्मेदारी से काम करें। जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर इस कार्यक्रम को वृहद रूप दिया जायेगा। इसमें स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों, अधिकारी, कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा। इधर प्रो. रावत ने गरुड़ गंगा के सभी नौ रिचार्ज जोनों की समीक्षा की। उन्होंने नदी के जल स्तर बढ़ाने, बायोलॉजिकल मेकेनिकल प्लॉन पर भी चर्चा की। बैठक में एसएसएस पांगती, शिल्पी पंत, डॉ. उदय शंकर, तेजपाल सिंह, गीतांजलि बंगारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed