फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में पिकप पलटी, सवार युवक की वाहन से दबने से हुई मौत

कपकोट में पिकप पलटी, सवार युवक की वाहन से दबने से हुई मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पिकप पलटी, सवार युवक की वाहन से दबने से हुई मौत

विज्ञापन
कपकोट। संदिग्ध हालात में सौंग तिराहे के पास पिकप पलट गई। पिकप सवार युवक की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

शुक्रवार की देर रात सौंग से कपकोट की ओर आ रही पिकप संख्या यूके 02 सीए 0064 संदिग्ध हालात में सौंग तिराहे के पास पलट गई। सड़क से 10 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में पिकप सवार मेहरबान सिंह (27) पुत्र सोबन सिंह निवासी सलिग मुनार वाहन के नीचे दब गया। राहगीरों की मदद से घायल को किसी तरह पिकप से निकालकर सीएचसी कपकोट पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहगीरों का कहना है कि पिकप पलटने के दौरान वाहन से निकलने के लिए मेहरबान ने कूद लगाई लेकिन वह बच नहीं सका और पिकप की चपेट में आ गया। हालांकि यह पुष्ट नहीं है। पिकप चालक मनोज सिंह निवासी बड़ेत चला रहा था। घटना के बाद वह मौके से गायब हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed