फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लंबित वादों में व्यक्तिगत रूचि लेकर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें: रौतेला

लंबित वादों में व्यक्तिगत रूचि लेकर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें: रौतेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
लंबित वादों में व्यक्तिगत रूचि लेकर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें: रौतेला

विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इनके निस्तारण की प्रगति की स्वयं समीक्षा करें। पांच साल या उससे अधिक पुराने वादों की सुनवाई दैनिक रूप से करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी पाक्षिक डायरी तैयार करें जिसका अवलोकन जिलाधिकारियों द्वारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालय में सुनवाई के दौरान निर्धारित गणवेश पहनने को लिए निर्देशित किया। ताकि लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाय और न्यायालय की गरिमा भी बनी रहे। कमिश्नर ने तहसीलदारों की कमी को देखते हुए उनके तहसीलों में बैठने का एक रोस्टर तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि मासिक समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि सुनवाई नियमित रूप से हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, कांडा योगेंद्र सिंह, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह, नवाजिश, शासकीय अधिवक्ता सिविल बसंत बल्लभ पाठक, सहायक शासकीय अधिवक्ता सिविल राजेंद्र नगरकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed