फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान के प्रभाव के बारे में दी जानकारी

बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान के प्रभाव के बारे में दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान के प्रभाव के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल में लोक संचार एवं विकास समिति पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित विज्ञान दिवस के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को विज्ञान और वैज्ञानिक उपकरणों का रोजमर्रा की जिंदगी पर प्रभाव के बारे में बताया गया
बुधवार को कठायतबाड़ा स्थित स्कूल के सभागार में मेले प्रमोद मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिक जागरूकता से मिलावटी खाद्यों के उपयोग से बचा जा सकता है।

उन्होंने बच्चों को दूध, घी, पनीर, खोया, दही, चाय पत्ती, हल्दी, धनिया, काली मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, शहर, तेल, जीरा, सौंफ, दालों, मेवे की घर पर ही परीक्षण करने की तरकीब सिखाई। एक्सपर्ट जितेंद्र भटनागर ने सूर्य को अर्घ्य देकर जल गायब करना, हवा में हाथ लहराकर विभूति प्रकट करना, नारियल में भूत जलाना, सिर पर चाय बनाने आदि चमत्कारों के पीछे विज्ञान की विधि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये वैज्ञानिक प्रयोग है लेकिन इतनी सफाई से किये जाते हैं लोग चमत्कार मान लेते हैं।
विज्ञापन


ये जानकारियां भी दीं
डॉ. बसंती भट्ट ने प्रयोग कर बताया कि यदि पौधे को मिट्टी के पोषक तत्वों को कृत्रिम रुप से जल में घोल कर प्रदान किया जाए तो पौधे की वृद्धि मिट्टी के अनुरूप बेहतर होगी। मनोज कुमार ने रोबोटिक्स, खगोलीय शास्र के जरिए अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभी तक निर्मित सिक्के और डाक टिकट की प्रदर्शनी भी लगाई। मतीन अंसारी ने पेपर क्राफ्ट ऑरीगैमी से रचनात्मक आकार बनाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रहे मौजूद
वहां योगेश भट्ट, एनबी भट्ट, डॉ. आशा तिवारी, शीला लटवाल, शंकर पांडे, लक्ष्मण नयाल, रवि धपोला, अर्चना कांडपाल, कमलेश उपाध्याय, महेश पांडे, सचिन बिष्ट, प्रकाश पांडे, प्रशांत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed