{"_id":"5ced74c4bdec22073964fe5f","slug":"15590658444-bageshwar-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेले में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेले में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में लोक संचार एवं विकास समिति पिथौरागढ़ की ओर से तीन दिनी विज्ञान मेला लगाया गया। मेले में विद्यार्थियों को कथित चमत्कारों का वैज्ञानिक सिद्धांत, प्लास्टिक के अनुपयोगी सामान से उपयोगी बनाने आदि के बारे में जानकारी दी गई।
मंगलवार को कठायतबाड़ा स्थित स्कूल के सभागार में मेले का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी हरीशचंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड के बारे में जानकारी दी। मेले में स्कूल के बच्चों ने विज्ञान के कई मॉडल स्मार्ट विलेज, सोलर एनर्जी के उपकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण आदि पर विज्ञान के मॉडल भी पेश किए। मेले में पपेट शो में कहानी के जरिए बच्चों को स्वच्छता का महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
समिति अध्यक्ष योगेश भट्ट ने बताया कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों, जनमानस में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने और अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान डॉ. अशोक पंत, नंदा बल्लभ भट्ट डॉ. आशा तिवारी, प्रमोद मिश्रा, मनमोहन लाल श्रीवास्तव, विप्लव भट्ट, रामतीरथ मौर्या, जितेंद्र भटनागर, गुरमीत सिंह, मतीन अंसारी, डॉ. बसंती भट्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।