फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दुलम और बढेत में सड़क और संचार की जरूरत

दुलम और बढेत में सड़क और संचार की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुलम और बढेत में सड़क और संचार की जरूरत
कपकोट। ग्राम सभा दुलम और बढेत में सड़क और बीएसएनएल टावर लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोरंगा ने डीएम रंजना राजगुरु को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम सभा दुलम और बढेत में अभी तक सड़क और संचार व्यवस्था ध्वस्त है। मरीजों और गर्भवतियों को डोली से सड़क तक लाया जाता है। मोबाइल में सिग्नल नहीं होने से ग्रामीण टैक्सी बुक कर फोन पर बात करने जाते है।

ग्राम सभा बढेत के कफलानी और वरुंग के ग्रामीणों को रोजाना 5-7 किमी पैदल यात्रा करना मजबूरी है। उन्होंने खारबगड़ की आपदा प्रभावित जनता को भूमि मुहैया कराने की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बुनियादी जरूरतें जल्द पूरी नहीं की गई तो हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन


लाहुरघाटी में संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्थ
गरुड़(बागेश्वर)। लाहुर घाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था कई दिनों से अस्त- व्यस्थ है। इसके चलते उपभोक्ताओं को फोन करने उपभोक्ताओं को पच्चीस किमी दूर गरुड़ आना पड़ता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रधान प्रेमा परिहार, सुराग के प्रधान रघुवीर सिंह, लमचूला के मदन सिंह बिष्ट ने बीएसएनएल के आला अधिकारियों से घाटी के गांवों में बीएसएनएल के टावर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed