फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गैरखेत हरसीला मोटर मार्ग पर मलबा हटाने का काम शुरू

गैरखेत हरसीला मोटर मार्ग पर मलबा हटाने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
गैरखेत  हरसीला मोटर मार्ग पर मलबा हटाने का काम शुरू
कपकोट। आखिरकार करीब एक साल बाद गैरखेत हरसीला मोटर मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। मोटर मार्ग पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है ताकि यातायात सुचारु हो सके। इस मार्ग पर मलबा आने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान लेते हुए मलबा हटाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


कपकोट से हरसीला तक 12 किमी लंबा मार्ग है। इस मार्ग पर 2018 में जून-जुलाई में हुई भीषण बारिश से मल्ला पाताल के समीप भारी भूस्खलन हुआ था। गैरखेत में मलबा आ गया था। मलबा आने से इस मार्ग पर यातायात बिल्कुल ठप हो गया था। मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीण नदी पर बने पुल से पैदल पार कर रहे थे वहीं स्कूली बच्चों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई दफा मांग की थी।
विज्ञापन


इधर करीब एक साल बाद मार्ग से मलबा हटने का काम शुरू हो गया है। जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। ग्राम प्रधान दरबान सिंह कपकोटी ने बताया कि काम शुरू हो गया है जल्द ही मलबा हटा दिया जाएगा। उन्होंने जिपं अध्यक्ष हरीश ऐंठानी और विधायक बीएस भौर्याल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed