फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मतगणना के लिए अभिकर्ता बनाने में व्यस्त रहे प्रत्याशी

मतगणना के लिए अभिकर्ता बनाने में व्यस्त रहे प्रत्याशी

Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए अभिकर्ता बनाने में व्यस्त रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
बागेश्वर। मतदान के एक दिन बाद सुकून महसूस कर रहे प्रत्याशियों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। कई दिनों से चुनाव प्रचार की दौड़-भाग में व्यस्त रहे प्रत्याशियों ने थकान मिटाई। साथ ही मतगणना के लिए अभिकर्ताओं का भी चयन किया।


सोमवार को बसपा प्रत्याशी दीप चंद्र ने अपना दिन आवास में ही बिताया। उन्होंने दिन भर समर्थकों के साथ मतदान की बूथवार समीक्षा करते हुए हिसाब लगाया। जबकि भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर बूथों की समीक्षा की और मतगणना की तैयारियों में व्यस्त रहे। कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल ने कुछ समर्थकों से संपर्क कर उन्हें धन्यवाद दिया। बूथों में हुए मतदान की समीक्षा करते हुए मतगणना के लिए अभिकर्ताओं का चयन किया। निर्दलीय सुरेश खेतवाल, प्रमोद मेहता डब्बू, गोविंद भंडारी, गंगा किरमोलिया ने भी मतदान की समीक्षा करते हुए अपने मतों का आंकलन किया। कपकोट में भी भाजपा प्रत्याशी गिरीश जोशी, कांग्रेस के गोविंद बिष्ट ने दिन भर प्रत्याशियों के साथ मतदान की समीक्षा की। बागेश्वर और कपकोट में सभासद प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार की लंबी थकान मिटाते हुए मतदान की समीक्षा में ही अपना दिन गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed