फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उतरौड़ा-लीली सड़क का डामरीकरण एक महीने में ही उखडने लगा

उतरौड़ा-लीली सड़क का डामरीकरण एक महीने में ही उखडने लगा

Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उतरौड़ा-लीली सड़क का डामरीकरण एक महीने में ही उखडने लगा
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तरौड़ा-लीली सड़क में एक महीने पहले किया गया डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है। डामर उखड़ने के कारण सड़क में गड्ढे दिखने लगे हैं। घटिया डामरीकरण करने से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गड्ढों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन

लीली और गैनाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई ने उत्तरौड़ा-लीली सड़क में पिछले महीने डामर किया था। डामरीकरण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिस कारण सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क की मरम्मत करने को कहा है। मांग करने वालों में तेज सिंह, हरीश सिंह, दान सिंह, प्रेम सिंह, जमन सिंह, गोविंद सिंह, अमर सिंह, प्रेम राम, जमन राम, गोविंदी देवी, परूली, हेमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


15 सड़कों के लिए 93.73 करोड़ मंजूर
कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने पीएमजीएसवाई के तहत कपकोट विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण के लिए पहले चरण में 93 करोड़ 73 लाख 37 हजार रुपया मंजूर किए हैं। सड़कों के निर्माण में बाधक वन अधिनियम का निस्तारण होने पर निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि रिखाड़ी-बाछम सड़क के खाती तक छह किमी सड़क के निर्माण के लिए 379.46 लाख, कपकोट-पिंडारी सड़क की सात किमी लंबी बड़ेत के लिए 460.85 लाख, कपकोट-शामा मोटर मार्ग के 57 किमी से बड़ीपन्याली तक 3.275 किमी के लिए 250.07 लाख रुपये, कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर सड़क से आगे 14.100 किमी के लिए 779.82 लाख, मुनार से गांसी तक 7.125 किमी के लिए 425.29 लाख, सूपी से झूनी तक 9.900 किमी लंबी सड़क के लिए 663.06 लाख, खड़लेख भनार मोटर मार्ग एक से 11 किमी तक नैकाना बसोरा के लिए 336.95 लाख, 25 किमी लंबी बदियाकोट से बोरबलड़ा के निर्माण के लिए 1458.69 लाख, बागेश्वर-कपकोट-तेजम के 47 किमी से शीरी तक 11 किमी सड़क के लिए 639.04 लाख, बदियाकोट से कुंवारी तक 23.425 किमी के लिए 1316. 03 लाख, रिखाड़ी बाछम सड़क के उगियां से सोराग तक 11.300 किमी के लिए 720.03 लाख, कपकोट पिंडारी सड़क के किमी 11 से काफलीकमेड़ा तक 11.250 किमी के लिए 674.73 लाख, भयूं-गुलेर सड़क के दो किमी से गुलम परगड़ गांव तक 12 किमी के लिए 770.06 लाख, बागेश्वर-तेजम सड़क के 33 किमी से किरोली धूरा तक 3.500 किमी लंबी सड़क के लिए 203.10 लाख जबकि सूपी से हरकोट तक 4.775 किमी लंबी सड़क के लिए 296.10 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed