फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 मांगों को पेयजल तकनीकी फील्डकर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू

10 मांगों को पेयजल तकनीकी फील्डकर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू

Tue, 01 May 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
10 मांगों को पेयजल तकनीकी फील्डकर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू
बागेश्वर। दस समस्याओं का समाधान न होने से पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी गुस्से में हैं। गुस्साए कर्मियों ने संगठन की जिला इकाई के बैनर तले मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेयजल तकनीकी फील्डकर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए संस्थान के खंडीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू कर दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के पीएफ का पैसा उनके बचत खातों में जमा करने, लंबित डीए का भुगतान करने, सातवें वेतन का एरियर देने, 2005 के बाद नियमित कार्मिकों को जीपीएफ भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदि अवशेषों का भुगतान करने, वेतन हर महीने समय पर देने, पंप गृहों में प्रकाश व्यवस्था, ड्यूटी कक्षों की मरम्मत करने, बिलौना पंप में कार्यरत देवेंद्र धपोला, सुनील पांडे का वरिष्ठता से वेतन निर्धारण करने, कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्वीकृत ढांचे के अनुरूप वेतन देने, ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 1800 रुपये करने की मांग को लेकर 18 दिसंबर को ईई ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन समस्याएं पूरी नहीं हो सकी हैं। सचिव शेखर जोशी ने संचालन किया। वहां देवेंद्र धपोला, गिरीश जोशी, नारायण सिंह, डूंगर सिंह, सुनील पांडे, नंद लाल, धन गिरी गोस्वामी, भवानी शंकर अधिकारी, शेखर जोशी, चंचल सिंह, शोबन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed