{"_id":"5aa02ecb4f1c1b462c8bbc2e","slug":"151520447179-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल नहीं आने से पांच हजार की आबादी संचार सेवा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल नहीं आने से पांच हजार की आबादी संचार सेवा से महरूम
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कर्मी में लगे बीएसएनएल के टॉवर से आसपास के गांवों तक सिग्नल नहीं पहुंच रहे हैं। इससे पांच हजार से अधिक की आबादी संचार सेवाओं से महरूम है। क्षेत्रवासियों ने टॉवर की रेंज न बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कर्मी में लगाए गए टॉवर से पहले कर्मी सहित तिलाड़ी, शरण, डाना, बघर, ढोकटीगांव, पुलवाड़ी, गोटियाधार, चौराखरक, सुलमती गांवों में बीएसएनएल के सिग्नल आते थे। लगभग एक महीने से इन गांवों तक टॉवर से सिग्नल नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे यहां रहने वाले उपभोक्ताओं को खासा परेशानी हो रही है। लोगों के फोन महज शोपीस बने हुए हैं। बातचीत करने के लिए उपभोक्ताओं को कर्मी आना पड़ रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नौकरीपेशा लोग अपने परिजनों से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह दुबड़िया, प्रकाश जोशी, राजू दानू, दयाल बिष्ट, भूपाल गढ़िया, शेर सिंह दानू आदि ने बीएसएनएल के अधिकारियों से जल्द ही टॉवर की रेंज बढ़ाने की मांग की है। साथ ही लोगों ने संचार सेवाओं में सुधार नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।