{"_id":"5a847d8b4f1c1ba0268ba2a0","slug":"151518632331-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने भी नहीं टिक सका डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने भी नहीं टिक सका डामर
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क पर मई 2017 में किया गया डामर नौ महीने में ही अब जगह-जगह उखड़ने लगा है। इससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के चलते वाहन चालकों और सवारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे पानी के निकास के कोई इंतजाम नहीं होने से रिहायशी इलाके को खतरा बना है।
बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने बताया कि लोनिवि ने 10 किमी लंबी कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क का डामरीकरण मई 2017 में हुआ था। डामर अब कई जगह उखड़ने लगा है। सड़क के किनारे पानी निकास के लिए नाली नहीं होने से घरों और बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी का निस्तारण नहीं होने से आसपास के घरों के पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने शासन और लोनिवि से सड़क पर डामर और नाली का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।
कलमठ बंद करने की मांग
कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क के पटवारी चौकी कमेड़ीदेवी के पास बने कलमठ के बंद नहीं होने से आसपास के घरों को खतरा बना हुआ है। बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने बताया कि पटवारी चौकी के पास बारिश के दिनों में कलमठ में पानी तेजी से बहता है। इससे आसपास के घरों को खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोग कलमठ को बंद करने की मांग कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने लोनिवि से कलमठ को शीघ्र बंद करने की मांग की है।