{"_id":"5bb10015867a557f677350e5","slug":"150-bjp-workers-will-travel-150-kms-to-spread-cleanliness-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 किमी की यात्रा कर स्वच्छता की सीख देंगे 150 भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 किमी की यात्रा कर स्वच्छता की सीख देंगे 150 भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक चंदन दास व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा के 150 कार्यकर्ता 2 से 17 अक्तूबर तक जिले की 150 किमी यात्रा कर गांवों में स्वच्छ भारत अभियान चलाएंगे। विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कौसानी के अनाशक्ति आश्रम से विधायक दास के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की जाएगी।
वहीं कपकोट के तिरवाण गांव से विधायक भौर्याल के नेतृत्व में अभियान चलेगा। सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। बताया कि आयुष्मान भारत के तहत जिन लोगों का पंजीकरण छूट गया है उनका अटल आयुष्मान के तहत पंजीकरण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में दो डॉक्टर, कांडा में दो, कपकोट में भी दो डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। बैजनाथ में भी एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा। वार्ता में प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, संजय परिहार, जीएस बाफिला आदि थे।