फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   15 more environmental friends will be deployed for the cleaning

सफाई व्यवस्था के लिए 15 और पर्यावरण मित्र तैनात होंगे

Sun, 30 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
15 more environmental friends will be deployed for the cleaning
नगरपालिका की बैठक में मौजूद जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में नगर के सभी वार्डों की सफाई के लिए 15 और पर्यावरण मित्रों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया।  इस मौके पर कहा गया कि नगर के जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए पर्यावरण मित्र तैनात होंगे वहां के लोगों से सफाई का शुल्क लिया जाएगा। 


नगरपालिका में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर के कूड़ा निस्तारण की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभासदों ने अपने वार्डों की सफाई व्यवस्था को प्रमुखता से रखा। इस पर 15 और पर्यावरण मित्र रखने का निर्णय लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था में इस समय 33 पर्यावरण मित्र तैनात हैं। जिन पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है उन्हें हर वार्ड में सफाई की ड्यूटी दी जाएगी। 
विज्ञापन



इसके बदले नगरपालिका लोगों से यूजर चार्जेज वसूलेगी। उन्होंने कहा कि इन पर्यावरण मित्रों की तैनाती फिलहाल एक माह के लिए की जा रही है। उन्होंने सभी सभासदों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में ईओ ईश्वर सिंह रावत, नवीन साह, पुनीत साह, दीप जोशी, कमला परिहार आदि सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed