{"_id":"59568fa94f1c1b7c0c8b49fd","slug":"15-day-ultimatum-to-start-mobile-tower-in-karmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी में मोबाइल टावर शुरू करने को 15 दिन का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी में मोबाइल टावर शुरू करने को 15 दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट तहसील के कर्मी में लगा मोबाइल टावर पिछले एक साल से शोपीस बना हुआ है। मोबाइल टावर का संचालन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को संचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे गुस्साए क्षेत्रवासियों ने 15 दिन के भीतर मोबाइल टावर ठीक नहीं कराने पर दूरसंचार विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कर्मी क्षेत्र में संचार सेवा शुरू करने के लिए बीएसएनएल ने एक साल पूर्व टावर लगाया था। अभी तक यह टावर पूरी तरह से नहीं बन पाया है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि संचार सेवा नहीं होने से वे अपने परिचितों से बात नहीं कर पाते।
विज्ञापन
इसके अलावा आपदा के समय होने वाली दुर्घटना की जानकारी देने के लिए भी संपर्क नहीं हो पाता है। उन्हें संचार संपर्क के लिए मीलों की दूूरी तय कर कपकोट आना पड़ता है। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर मोबाइल टावर के कार्य को पूरा कर संचार सेवा शुरू नहीं की गई तो वे दूरसंचार विभाग में तालाबंदी करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव कन्याल, गोकुल दानू, दयाल सिंह, माधो राम, गोकुल सिंह, विजय दानू आदि थे।
विज्ञापन