{"_id":"5d87b48c8ebc3e017a210e22","slug":"14th-provincial-school-taekwondo-competition-starts-bageshwar-news-hld357689116","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वीं प्रांतीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14वीं प्रांतीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
बागेश्वर के विधायक चंदन रामदास ने किया प्रांतीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में दो दिनी 14वीं प्रांतीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। विधायक चंदन रामदास ने रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर-14 के 35 किग्रा भार वर्ग में हुए पहले मैच में पिथौरागढ़ के हितेश देवली ने नैनीताल के ध्रुव पांडे को हराया।
25-27 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के जयंत साउद ने नैनीताल के पीयूष आर्या को हराया। 27-29 किग्रा भार वर्ग के तीसरे मैच में बागेश्वर के अमन पांडे ने पिथौरागढ़ के कमलेश धामी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 वर्ग में हो रही है। रविवार को हुए मुकाबलों में जिला खेल प्रभारी कमलेश तिवारी, अशोक बनकोटी, वीरेंद्र नेगी, हरिशंकर गहतोड़ी, कल्पना आर्या, ललित नेगी, किशोर कुमार, जगदीश जोशी, आशीष ठाकुर, विपिन रावत, संदीप थापा निर्णायक रहे।
सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, ब्लॉक खेल समन्वयक अंजू दिगारी, केआर आर्या, प्रमोद तिवारी, ललित मोहन गुरुरानी, जीवन चंद्र दुबे, बृजकिशोर वर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान राजेंद्र पूना, लता डसीला, गीता आर्या, खुशाल सिंह मर्तोलिया, चंद्रप्रकाश मिश्रा, दीप चंद्र जोशी, विजय गोस्वामी, दीप पांडे, विपिन कर्नाटक, मुकुल भाकुनी, गोविंद चौहान, कुंदन सिंह कालाकोटी, कमलेश आदि रहे।