फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मतदान से ऐन पहले बूथों पर अव्यवस्थाएं मिलीं

मतदान से ऐन पहले बूथों पर अव्यवस्थाएं मिलीं

Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मतदान से ऐन पहले बूथों पर अव्यवस्थाएं मिलीं

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर निकाय प्रेक्षक के निरीक्षण में मतदान से ऐन पहले तमाम बूथों पर अव्यवस्थाएं पकड़ में आई हैं। किसी बूथ पर बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं थी। तो किसी बूथ पर बैठने की व्यवस्था तक नहीं मिली। प्रेक्षक ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए निर्वाचन अधिकारियों को मतदान से पहले सुधार की हिदायत दी है।

शनिवार को प्रेक्षक ने बागेश्वर नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बूथों पर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक एचसी कांडपाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, गेट, सुरक्षा आदि अव्यवस्थाएं पकड़ में आई। निर्वाचन अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार करवाने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने बताया कि निकाय के लगभग सभी वार्डों का भी दौरा कर लिया है। निर्वाचन अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता और सजगता बरतने को कहा गया है। बता दें कि प्रेक्षक ने शुक्रवार को कपकोट के निर्वाचन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान भी कई अव्यवस्थाएं पकड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed