{"_id":"5be5d6f4bdec2269bb4204a4","slug":"141541789428-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी रया जागि रया य दिन य मास भेटना रया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी रया जागि रया य दिन य मास भेटना रया...
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले में दीप पर्व दीपावली की धूम मची हुई है। इस पर्व के मौके पर शुक्रवार को भैय्यादूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के सिर पर जी रया जागि रया य दिन य मास भेटना रया...आशिर्वचन के साथ च्यूड़े रखे।
भाईयों ने बहनों को यथोचित दक्षिणा और मिठाइयां दी। लोगों ने कई किस्म के पकवान बनाकर अपने आराध्य को अर्पित करने के बाद आस पड़ोस में बांटा। इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। विवाहित महिलाएं अपने मायका आई हुईं थीं। जो बहनें घरों में अकेले थी वहां भाईयों ने जाकर बहनों के हाथों अपने को च्यूड़े लगवाए।
बच्चों में भी इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। गरुड़ में ग्रामीणों ने गांव के भूमियाल मंदिरों में भंडारा लगाया। भूमियाल देवता को चियूड़े चढ़ाये। कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ धाम, चक्रवृतेश्वर, बलिबुबु मंदिर में पूजा अर्चना की।