फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नगर पालिका में मिलाए गांवों का ठप हुआ विकास

नगर पालिका में मिलाए गांवों का ठप हुआ विकास

Sun, 23 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में मिलाए गांवों का ठप हुआ विकास

विज्ञापन
बागेश्वर। शासन द्वारा सीमा विस्तार के चलते नगर पालिका में मिलाए गए गांवों का विकास ठप हो गया है। गांवों में विकास की राशि पर रोक लग गई है तथा प्रधानों व उप प्रधानों के मानदेय पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों ने इन गांवों को पालिका से बाहर करने की मांग की है।

शासन ने नगर पालिका सीमा विस्तार के तहत ग्राम पंचायत मेहनरबूंगा, बिलौना, सैंज, माजियाखेत, बड़ेत, कफलखेत, बिनवाल तिवारी, भतरौला, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, गाड़गांव को नगर पालिका में मिलाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पालिका में शामिल करने का पुरजोर विरोध भी किया गया था। शासन ने ग्रामीणों की सहमति के बिना ही इन गांवों को पालिका में शामिल कर दिया।
विज्ञापन


पालिका में शामिल करने के बाद से ही गांवों का विकास ठप हो गया है। प्रधानों व उप प्रधानों को मिलने वाला मानदेय भी बंद कर दिया गया है। इन गांवों में शहरी विकास विभाग की ओर से भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रधान बिलौना कैलाश गढ़िया, प्रधान बड़ेत नीमा पालनी, प्रधान मंजू बिष्ट, अनीता टम्टा, जयंती देवी सहित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांवों को पालिका से बाहर करने तथा गांवों के विकास के लिए बजट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed