{"_id":"5b3d0ca14f1c1bc2248b48de","slug":"141530727585-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर झपटा तेंदुआ
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। त्यूनरा गांव में घास लेने गई महिलाओं पर एक तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। बचाव में महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ।
तेंदुआ दिखने के बाद गांव में दहशत है। बुधवार को गांव की कुछ महिलाएं घास लेने गांव से सटे जंगल में गए थी। इस बीच उन्हें रास्ते के किनारे झाड़ियों में घात लगाए बैठा तेंदुआ नजर आया। महिलाओं को देखते ही तेंदुए ने झपटने की कोशिश की। महिलाओं ने शोरगुल कर तेंदुए को भगाया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और गांव से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन कर्मियों को गांव भेजा गया है।