{"_id":"5af71a784f1c1bd5408b4c8a","slug":"141526143608-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली से भागने के दो घंटे बाद ही मजियाखेत में पहुंचा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली से भागने के दो घंटे बाद ही मजियाखेत में पहुंचा तेंदुआ
Updated Sat, 12 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
leopard shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तहसील रोड स्थित एक मकान की गली से नदी की ओर भागा तेंदुआ दो घंटे बाद ही मजियाखेत में नजर आया। लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के बार-बार घरों के आंगन में धमकने से लोग भयभीत हैं।
शुक्रवार को दिनदहाड़े तहसील रोड के एक मकान की गली में घुसा तेंदुआ रात करीब आठ बजे सरयू नदी की ओर भाग गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन उसके महज दो घंटे बाद ही रात्रि दस बजे तेंदुआ फिर मजियाखेत में धमक गया। तेेंदुए को आंगन में देखकर लोग डर गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जिला जजी की ओर चला गया। मजियाखेत में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से लोग डरे-सहमे हैं। हेम कांडपाल, अरविंद, ललित पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, गोविंद मेहता आदि लोगों का कहना है कि तेंदुए के घरों के आसपास घूमने से खतरा है। दिन में ही आंगन में तेंदुए के धमकने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सभी चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से वन विभाग ने तेंदुए का शावक पकड़ा है, तब से तेंदुआ बार-बार घरों के आसपास आ रहा है। तेंदुए की सक्रियता से पशुपालक भी रात को घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। मजियाखेत के ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।